गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में राजकीय महिला पी0जी0 कालेज एवं स्नातकोत्तर पी0जी0 कॉलेज गोराबाजार गाजीपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाए निःशुल्क संचालित हो रही है। दिनांक 17.02.2024 एवं 18.02.2024 को आयोजित होने वाली कांस्टेबल लिखित परीक्षा के दृष्टिगत 06.02.2024 से नियमित रूप से निःशुल्क टेस्ट का आयोजन/अभ्यर्थियों के शंकाओं का समाधान कक्षाओं में कराया जायेगा, जिससे छात्र/छात्राओं को उक्त परीक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण तैयारी कराया जा सके। इच्छुक छात्र/छात्राएं जिनकी अभिभावक की आय रू0-06 लाख के अन्तर्गत है, कक्षाओं में अध्ययन कर सकते है। परीक्षा में सम्मिलित होने के दौरान आधार कार्ड एवं एक नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गोराबाजार व महिला महाविद्यालय में चल रही है प्रतियोगी परीक्षाओ की निशुल्क कक्षाएं
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..