Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम-एसपी ने किया गाजीपुर जेल का निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

डीएम-एसपी ने किया गाजीपुर जेल का निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर! जिलाधिकारी अर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कैदियो से उसके स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं छोटी-छोटी वस्तुओ के बारे में जानकारी ली एवं कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बन्द कैदियो से पान गुटका एवं मोबाईल के बारे में पूछा गया बताया गया कि यहा कोई ऐसी वस्तु नही है।  पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायंे इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …