गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक के भाई जितेंद्र राजभर ने कोतवाली में लिखित सूचना देकर बताया कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे हमारा भाई घर से गांव में ही निकला था कि रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर की छरकी में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था जिसकी चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गया मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद किसी तरह उसको छरकी से छुड़ाया गया तथा आनंद फानन में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । मृतक दो भाई एवं दो बहन है जिसमें वह तीसरे नंबर पर था लोगों के अनुसार अभी कुछ ही दिन बाद एक बहन की शादी होने वाली थी कि यह घटना हो गई जिससे परिवार जनों में खुशी की जगह अचानक गम का माहौल कायम हो गया । इस अचानक हृदय विधायक घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..