गाजीपुर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आमदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके सम्मान में नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अतुलनीय सेनानी थे जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के नाक में दम कर, देश के आजादी के लिए एक नये तरह के संघर्ष को अपना कर अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेता जी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा व्यास मुनि राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, राकेश जायसवाल, नंदू कुशवाहा, राम जी कुशवाहा, हिमांशु यादव, सुशील वर्मा, नितीश दुबे, दीपक जायसवाल, निखिल राय, मयंक जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Home / ग़ाज़ीपुर / सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजलि, बोले सुनील सिंह- नेताजी अतुलनीय सेनानी थे
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..