गाजीपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न मंदिरों , घाटों पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिसमे जनपद के, प्रमुख घाटों मे कलेक्टर घाट, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, पोस्ता घाट, रामेश्वर घाट, खिड़की घाट, महादेवा घाट, गोलाघाट, नवापुरा घाट, रामघाट, आदि घाटो पर सायंकाल दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त जनपद के विभन्न शासकीय कार्यालयो में भी छालर एवं प्रकाश की व्यवस्था की गयी है जो 26 जनवरी तक चलेगा। कलेक्टर घाट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अन्य अधिकारियों संग दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। विकास भवन परिसर मे पचास हजार दीये जलाये गये थे तथा पूरे कार्यालय को प्रकाशमान किया गया था । इस अवसर पर कलेक्टर घाट पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, विकास भवन परिसर में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..