गाजीपुर। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आज से शुरू दीवार लेखन अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा स्थित अपने गृह ग्राम भाला में दीवार लेखन का कार्य किया उन्होंने अपने हाथों दीवार पर पार्टी चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लिखा।और जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से दिवार लेखन का आह्वान किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने मिरनपुर सक्का, अच्छेलाल गुप्ता ने महाराजगंज तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली मे दीवार पर कमल का फूल बनाया और नारा लिखा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..