गाजीपुर। रिलायंस फाउंडेशन एवं पशुपालन विभाग गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में गाजीपुर जिले के मरदह ब्लॉक के सिंगेरा गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से 919 छोटे बड़े जानवरों को किलनी, पेट में कीड़े मारने की दवा, गर्भधारण की समस्या, बांझपन, पशु बीमा, पशु टीकाकरण और इसके अलावा अन्य मौसमी बीमारियों के लिए दवा वितरित किया तथा उचित परामर्श दिया गया इसके अलावा पशुओं के लिये खनिज मिश्रण भी वितरित किया गया जिससे जानवरों में दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ साथ पशुओं का स्वाथ्य भी ठीक रहे। इसके अलावा मुंहपका एवं खुरपका का टीकाकरण की जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मरदह ब्लॉक के पशु चिकित्सक डॉ सी के सिंह, डॉ सत्यप्रकाश, मनोज चौहान, सोहेब जी और उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने किसान भाइयों को रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..