Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पवहारी बाबा आश्रम कुर्था में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया साफ-सफाई

पवहारी बाबा आश्रम कुर्था में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया साफ-सफाई

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर 14 जनवरी से चलाए जा रहे व्यापक स्वच्छता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आज कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम पर राम, लक्ष्मण, जानकी की प्रतिमा कि साफ,सफाई तथा परिसर में झाड़ू व पोंछा लगाकर स्वच्छता का जन संदेश दिया। इस अवसर पर पवहारी बाबा आश्रम के पुजारी अमरनाथ तिवारी, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, राम शरण सिंह, दिग्विजय पासवान (सभासद प्रतिनिधि) पंकज विश्वकर्मा,गंगा सागर , रणजीत प्रजापति, मनोज गुप्ता, विकास तिवारी, नीतीश दुबे, निखिल राय आदि साथ साथ सहयोग मे लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजीपुर सदर ब्लाक के फतेहपुर सिकन्दर ग्राम स्थित गायत्री माता मंदिर,राम जानकी मंदिर और गौसाबाद स्थित शिव जी के मंदिर पर पोछा और झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया। स्वच्छता अभियान में जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, संजय राय,अनिल बिंद, सुरेश राय,अभय प्रताप आदि लोग रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …