गाजीपुर। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जिले में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को जिलाधिकारी शास्त्रीनगर चौराहे व सिकंदरपुर क्षेत्र का अपने अधिकारियों के साथ सफाई की। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय और पुलिस लाइन में अपने पुलिस कर्मियों के साथ सफाई कर अभियान चलाया और लोगों को प्लास्टिकमुक्त वातावरण करने का अपील किया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..