गाजीपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा परमपूज्यनीय हथियाराम मठ के महंत श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति जी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव डब्बू, सैदपुर जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने हथियाराम मठ में जाकर परम पूजनीय महंत भवानी नंदन यति जी को अयोध्या धाम से आए निमंत्रण पत्र को समर्पित किया, उनसे आग्रह किया कि वह इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।महंत जी ने सभी का स्वागत किया तथा अंग वस्त्र देकर पदाधिकारीयों को सम्मानित किया। असश्वासन दिया कि वह अवश्य रूप से इस महान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा अभियान के संयोजक संतोष यादव भी उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्व हिन्दू परिषद ने दिया महामण्डलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति को प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..