Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: हाफिज़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, भीमापार की टीम विजयी

गाजीपुर: हाफिज़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, भीमापार की टीम विजयी

गाजीपुर।सैदपुर तहसील अन्तर्गत मखदुमपुर मे हाफिज़ कप 16 वें संस्करण (बाबा मखदुमशाह क्रिकेट प्रतियोगिता) का फाइनल मुकाबला गहनी बनाम कमाल भीमापार के बीच संपन्न हुआ, शानदार प्रदर्शन के बदौलत भीमापार ने दस ओवर के खेल में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 गेंद शेष रहते ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया। नीरज पल्हना  मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। इस टूर्नामेंट के समापनकर्ता अल्हाज अब्दुल माजिद साहब (अध्यक्ष: हाफिज़ फाउण्डेशन,बहरियाबाद) नितेश सिंह भोनु (युवा नेता- समाजवादी पार्टी, विधानसभा क्षेत्र सैदपुर 374),ए. बी. आमिर (सेक्रेटरी- हाफिज़ फाउण्डेशन बहरियाबाद), डॉ सलमान (डॉयरेक्टर- AMH  हॉस्पिटल बहरियाबाद) रहें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मखदुमपुर मुजीब अहमद ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंपायर की भूमिका निसार व तारिक सोनू तथा कॉमेंटेटर की भूमिका में रेहान फ़ज़ल और राजू मालिक रहे। आयोजन कर्ता जुबैर अंसारी, महताब अंसारी, इरफ़ान अंसारी तथा अफ़रोज़ अंसारी ने सभी दर्शकों को धन्यवाद सौंप कार्यक्रम का समापन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …