गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा के विकास खण्ड सादात के परसनी तथा कैथवलिया ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि देश में जो कार्य अप्रत्याशित थे जो पूर्व कि सरकारों के सोच में भी नहीं था उसे पूरा किया है। विकसित भारत के लिए संकल्प यह सिर्फ सोच नहीं बल्कि केंद्र सरकार के विगत नौ वर्षों का समर्पित प्रयास है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और सरकार की योजनाओं से लोगों को बताया तथा वंचित लोगों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह रघुवंश सिंह शिवपूजन चौहान मंडल अध्यक्ष मार्कंडेय चौहान, बद्री विश्वकर्मा, अभिनव सिंह, कन्हैया यादव, संजय सिंह, कुंदन गुप्ता ,निर्मल कुशवाहा,अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप गोड एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..