Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जन्म‍दिन पर राजकुमार पांडेय को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया उपहार, बनाए गए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

जन्म‍दिन पर राजकुमार पांडेय को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया उपहार, बनाए गए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

गाजीपुर। मशहूर समाजसेवी और सपा नेता राजकुमार पांडेय का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सपा सुप्रीमो द्वारा बेहतरीन उपहार देते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। यह खबर मिलते ही राजकुमार पांडेय के समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राज कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी उ०प्र० की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने राजकुमार पांडे के प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। प्रदेश सदस्य नामित किए जाने पर राजकुमार पांडेय ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का एक सिपाही हूं। हाई कमान ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत का परचम जरूर लहराएगी। मालूम राजकुमार पांडेय की जिले में एक समाजसेवी के रूप में भी पहचान है। श्री पांडेय असहाय और जरूरतमंदों की मदद सालों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कंबल वितरण से लेकर गरीब परिवारों के घर शादी विवाह या तेरहवीं जैसे आयोजनों में यथा संभव मदद करने का काम किया है। क्षेत्र के तमाम मंदिरों के निर्माण में भी श्री पांडेय हमेशा सहयोग देते रहे हैं। इतना ही नहीं जनपद में ब्राह्मण समाज में भी उनकी एक अलग दमदार पहचान है। साथ ही समाज के सभी वर्गों में भी लोकप्रिय है। कोरोना कल में उन्होंने सैकड़ो गरीबों जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करने का काम भी किया था। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

इंडेन गैस ग्राहक की सुरक्षा के प्रति हुई अलर्ट, अब डिलेवरी मैन रसोई घर में जाकर चेक करेंगे सुरक्षा के मानक

गाजीपुर। इण्डेन गैस के तत्‍वावधान में ग्राहक सुरक्षा अभियान व्‍यापक स्‍तर पर चलाया जा रहा …