गाजीपुर!वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने समस्त आहरण वितरण अधिकारी/विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को सूचित किया है कि वेतन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाना है। इस सम्बन्ध में मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव उ0 प्र0 शासन द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। उक्त के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में निम्न बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है ताकि समस्त कार्मिको का माह दिसम्बर 2023 का वेतन मानव सम्पदा पोर्टल पर डेटा चेक करते हुये डी0डी0ओ0 पोर्टल पर जनरेट किया जा सके। कार्यालय के प्रत्येक कार्मिक का पूर्व विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्यावधिक कर लिया जाये। प्रत्येक कार्मिक के मानव सम्पदा विवरण में ई- सैलरी कोड में सम्बन्धित कार्मिको का डी0डी0ओ0 पोर्टल पर वेतन आहरण हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले इम्प्लाई कोड की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाये। मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रत्येक आफिस आई0डी0 के सापेक्ष कोषागार (ट्रेजरी कोड) तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी का डी0डी0ओ0 कोड अंकित किया जाये। उपरोक्त निर्देशो के दृष्टिगत उपरोक्त विवरणों को अविलम्ब पूर्ण कराये ताकि माह दिसम्बर- 2023 का वेतन जो 01.01.2024 को देय है। मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के समेकित एवं प्रमाणित डेटा के आधार पर आहरित किया जा सके।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण
गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..