Breaking News
Home / खेल / नमों कबड्डी प्रतियोगिता का जिला पंचायत सपना सिंह ने शुभारंभ, कहा-इस खेल से युवाओ की निखरेगी प्रतिभा

नमों कबड्डी प्रतियोगिता का जिला पंचायत सपना सिंह ने शुभारंभ, कहा-इस खेल से युवाओ की निखरेगी प्रतिभा

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डी डी पब्लिक स्कूल कादीपुर के खेल मैदान में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, किसान मोर्चा  प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह और क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इससे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के साथ ही जवानों और युवाओं को भी साथ ले कर चलता है। नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के युवाओं को प्रोत्साहन का  एक बड़ा मंच प्राप्त हुआ है।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए समाज में भाईचारे को बढ़ावा दिया है।पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा युवा देश के भविष्य है और खेल युवाओ के सम्पूर्ण विकास का सफलतम मार्ग खेल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने किसान मोर्चा गाजीपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किसान मोर्चा ने जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह तथा सहयोगियों के प्रयास से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर प्रदेश में एक बड़ा संदेश दिया है।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं सभी लोगों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजेता महेशपुर ए तथा उप विजेता महेशपुर बी टीम को शील्ड और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम की कप्तान अंकिता यादव तथा उप विजेता टीम की कप्तान सुमन बिंद को उत्कृष्ट खेल के लिए पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, धनंजय चौबे, अशोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संपूर्णानंद उपाध्याय, शशिभूषण सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रफुल्ल सिंह अकरम, मोनू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में …