गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल लाल दरवाजा गाजीपुर में विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजनारायण सिंह का प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री एवं पूर्वांचल अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में समस्त विद्युत कर्मियों द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया वही पूर्वांचल अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मेरे संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजनारायण सिंह का जिला पर आगमन हुवा जिसमे संगठन विस्तार को लेकर विशेष चर्चा हुई वही मंडल स्तर के पदाधिकारियों का विस्तार किया गया जिसमे मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वही विद्युत विभाग में कार्य कर रहे समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर पर हो रहे शोषण के खिलाफ अधीक्षण अभियंता को एजेंडा दिया गया जिसमें अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया कि हमारे कंप्यूटर ऑपरेटर साथियों पर हो रहे शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए समय रहते समस्या का समाधान करने का कष्ट करें अगर समय से समाधान नहीं होता है तो फिर विद्युत कर्मी आपके समकक्ष धरना देने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत प्रबंधन की होगी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा जिला मंत्री विजय शंकर राय सहित समस्त विद्युत कर्मी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजनारायण सिंह का हुआ भव्या स्वागत
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..