गाजीपुर। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा रबि की मुख्य फसल गेंहू सरसों से संबंधित फसल चक्र के दौरान किसानों की समस्याओं का आडियो कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिससे जिला गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के दुर्गास्थान गांव में उनके रबि सीजन में होने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न तकनीकी आधारित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे फसल चक्र के अवधि के दौरान किया जा सके।यह कार्यक्रम डिजिटल फार्म वर्चुअल स्कूल के किसानों के साथ किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के रिटायर्ड वैज्ञानिक डॉ दिनेश सिंह ने किसानों की समस्याओं का जैसे गेंहू कि बीज, खेत कि तैयारी, बीज शोधन, पराली, धान कि कटाई, खेत में पुआल जलाने, सरसों, चना आदि की समस्या कि समाधान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में महिला किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में भी किसानों को बताया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन
गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..