गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 25 नवंबर को रात में आठ बजे ऑल इंडिया मुशयरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रिंसिपल खालिद आमीर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकशद समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा, हिंदू-मुस्लिम एकता व अखण्डता को बनाये रखने के साथ-साथ लड़कियो की शिक्षा के लिए गर्ल्स ब्लाक के निर्माण के लिए सहायतार्थ है। उनहोने बताया कि इस मुशायरे में शायर नदीम फार्रूख, समर गाजीपुरी, मंजय भोपाली, पापुलर मेरेठी, ताहिर फराज, कमल हातवी, शकील आजमी, विष्णु सक्सेना, डॉ. अंजुम बाराबंकवि, अज्म शाकीरी, देवबंदी साहब, आफरीदी साहब, खुर्शीद हैदर, सुंदर मालेगावी, शाइस्ता सना, निकहत अमरोहवी, आदिल रसीद, मोनिका देलहवी, शादाब आजमी, राहि साहब आदि है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता उदयभान सिंह रिटायर्ड आईएएस करेंगें, इसके मुख्य अतिथि डॉ. अनीश अंसारी रिटायर्ड आईएएस होगें। विशिष्ट अतिथि अनिश बक्स, डॉ. एहतेशाम हक खान, डॉ. अखिलेश मिश्रा आईएएस, डिस्ट्रीक जज(एमएसीटी), राहुल कुमार कात्यान, जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह होगें।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..