Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वृद्धजन समाज के है धरोहर- सरोज कुशवाहा

गाजीपुर: वृद्धजन समाज के है धरोहर- सरोज कुशवाहा

गाजीपुर। विगत एक वर्ष के अंदर माता पिता के असामयिक निधन से व्यथित नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर अदाई निवासी इंजिनियर कमलेश कुमार शर्मा की धर्म पत्नी सुनीता शर्मा ने सोमवार को लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा संग पहुंच कर वृद्धजनों के बीच घंटो बैठकर उनसे बात चीत कर समय व्यतीत किया और उनके लिए अपने साथ लेकर गयी फल का वितरण किया। इस अवसर उन्होंने वहां कि प्रबंधक ज्योत्सना सिंह के सेवा भावना की सराहना किया। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि वृद्ध जन समाज के धरोहर है। मानव जीवन में वृद्धजनों की सेवा का भाव  प्रत्येक हृदय मे अगर विद्यमान हो जाए तो समाज मे समरसता के साथ मानवता मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का भाव समाज के हर बुराईयों को दूर करने में पूरी तरह से सक्षम है‌।इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष मधु यादव, प्रीति गुप्ता, प्रियंका विश्वकर्मा तथा संजय शर्मा उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …