गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा निवर्तमान विभाग संयोजक सूरज यदुवंश गोल्डेन के नेतृत्व में कालूपुर स्थित मां गंगा के घाटों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया ।आपको ज्ञाता है की पिछले 4 दिनों से छठ पूजा की धूम चल रही थी जो की आज प्रातः अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ ।पूजन के उपरांत लोगो ने कई प्रकार की सामग्रियां गंगा जिनके किनारे पर छोड़ दी थी जिससे घाटों की शोभा ने कमी आ रही थी ।सूरज यदुवंश गोल्डेन ने बताया की सुंदर घाटों की दुर्दशा उनसे देखी नही गई और उन्होंने अपने मित्रो और सहयोगियों को एकत्र कर अपने उद्देश्य को उन्हे अवगत करा इस पुण्य कार्य में लग गए और देखते ही देखते घाट को उसका सौंदर्य लौटा दिया ।उन्होंने बताया की इस कार्य को करके उनको और उनकी टीम को आनंद और शांति का अनुभव हो ।उनके इस कार्य की पूरे क्षेत्र के लोगो द्वारा सराहना की जा रही है ।उपस्थित सुशील, भानु प्रताप, विवेक, प्रिंस, आकाश, अजय, पीयूष, भोलू, राजा, गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के निवर्तमान विभाग संयोजक ने घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..