Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बैजलपुर मुहम्‍मदाबाद स्थित सिद्ध पीठ सोमेश्वर नाथ धाम परिसर में 20 नवंबर से होगा श्री सीताराम महायज्ञ

बैजलपुर मुहम्‍मदाबाद स्थित सिद्ध पीठ सोमेश्वर नाथ धाम परिसर में 20 नवंबर से होगा श्री सीताराम महायज्ञ

गाजीपुर। क्षेत्र के बैजलपुर स्थित सिद्ध पीठ सोमेश्वर नाथ धाम परिसर में 20 नवंबर से श्री सीताराम महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है आगामी 20 नवंबर दिन सोमवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का आरंभ हो जाएगा  नागा संप्रदाय के महान संत श्री श्री 1008 श्री जय रामदास त्यागी जी महाराज के नेतृत्व में सीताराम नाम संकीर्तन की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त पहुंचकर अखंड सीताराम नाम जप का संकीर्तन कर रहे हैं श्री जयरामदास त्यागी ने बताया कि भगवान सोमेश्वर नाथ धाम अर्थात भगवान शंकर के मंदिर के समीप सीताराम महायज्ञ करने से विश्व का कल्याण होता है लोक कल्याण के लिए ही सीताराम महायज्ञ की तैयारी की गई है एवं क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बने  श्री सीताराम महायज्ञ के लिए सोमेश्वर नाथ धाम परिसर में विशाल भव्य यज्ञशाला बनकर तैयार हो चुकी है एवं यज्ञ के दौरान अयोध्या से आए संत महात्माओं का दिव्य प्रवचन भी होगा

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …