Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लोकतंत्र का प्रतीक है भारतीय जनता पार्टी- एमएलसी चंचल सिंह

लोकतंत्र का प्रतीक है भारतीय जनता पार्टी- एमएलसी चंचल सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मरदह , मुहम्मदाबाद के बाद आज बजरंग शिक्षण संस्थान बकुलियापुर मे आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चार सत्रों में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से परिचित और संस्कार, संस्कृति से अलंकृत किया गया। इसके  समापन अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आज देश के किसी भी राजनैतिक दल में लोकतंत्र नहीं है।यह परिवार वाद कि पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी समाजवादी पार्टी के लोग सिर्फ अवसर के तलाश में रहने वाले लोग हैं।इनका सरोकार जनता के काम या जनता से कभी नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी मे नेता किसी नेता के घर से नहीं पैदा होता,बल्कि छोटे से एक कार्यकर्ता के रूप में अपने कार्यो एवं निष्ठा,लग्न, समाज सेवा के माध्यम से संगठन और सरकार के शीर्ष पद पर स्थापित होते हैं। इस अवसर पर प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी के बाद अराजकता के माहौल में जो परिस्थितियां देश में पैदा हुई उससे तुष्टिकरण की राजनीति मजबूत हुई,देश कि सभ्यता, संस्कृति तथा  क्षेत्रीय असंतुलन से उपजा असंतोष 21 अक्टूबर 1951को भारतीय जन संघ के स्थापना का कारण बना। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास देश की एकता,अखंडता और सेवा समर्पित राजनीतिक संघर्षों की गाथा है। जिसके सिद्धांत,विचार सामाजिक समरसता के पूरक हैं। अध्यक्षता करते हुए  जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण वर्ग एक अभ्यास वर्ग है। जो हमें हमारी निष्ठा और जिम्मेदारियों को नैतिकता का बोध तथा नेतृत्व को कुशलता प्रदान करता है। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार समृद्धि का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का सर्वांगीण विकास देश के समस्त भू भाग पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे दिखाई दे रहा है। गरीबों का सपना साकार हुआ। लाल किले की प्राचीर से दिया गया स्वच्छता का संदेश लोगों के कल्याण और समृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है।  तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए पुर्व महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के साथ आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसके सिद्धांत,विचार पार्टी के जनप्रतिनिधियों के कार्य व्यवहार व वाणी,संस्कार में निहित है।जो देश के गौरव को मजबूत करने के लिए काम करते हैं।  चौथे और अंतिम समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि चौथे सत्र को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरव शाली इतिहास रहा है। जो सदैव देश की एकता,अखंडता, सभ्यता,संस्कृति के लिए त्याग और बलिदान की राजनीति को स्वीकार किया है। जो कभी सत्ता को सुख का आधार नहीं बल्कि सेवा का अवसर माना है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए असम्भव को सम्भव बनाना जनप्रतिनिधियों का काम और जिम्मेदारी है। नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय हमारी संस्कृति के अंग रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को उनके नैतिकता और कर्तव्य निष्ठा की श्पथ भी दिलाई गई।  प्रशिक्षण वर्ग के एक सत्र की अध्यक्षता राकेश राय तथा संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, मनोज बिंद ने किया।                    प्रशिक्षण वर्ग में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह,राजदेव यादव,सुरेश बिंद,विष्णु सिंह, संतोष यादव,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अरविंद राय,मोनू तिवारी,लल्लन सिंह,किरन सिंह, सुनिता सिंह, कंचन गीरी, कंचन, साधना यादव, अनिल जायसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश विश्वकर्मा, रामलीला देवी,नरेन्द्र विश्वकर्मा, मंशा देवी,लाल जी शर्मा, कंचन तिवारी, दीपमाला श्रीवास्तव, सुधीर केशरी आदि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …