Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान श्री चित्रगुप्‍त जी की शोभा यात्रा

धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान श्री चित्रगुप्‍त जी की शोभा यात्रा

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से  भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गयी ।  गाजे-बाजे,हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के अलावा  शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, दुर्गा माता के साथ साथ भारत माता एवं समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद,डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, फिराक गोरखपुरी, महाकवि गोपाल दास नीरज, हरिवंश राय बच्चन मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,महान प्ले बैक सिंगर मुकेश कुमार , मशहूर कामेडियन स्व.राजू श्रीवास्तव आदि की झांकी भी शामिल थी । इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते चल रहे थे तथा साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे । इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगातार 20वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा आज शहर में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही ।  यह शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा,मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई । शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर  अतिथि सदर विधायक माननीय जै किशन साहू , जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पुर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम,पुर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा  को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरूण सहाय द्वारा स्मृति चिन्ह ,अंगम् वस्त्रम् एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।शोभायात्रा में मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,अरुण सहाय, मनीष श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेशचंद्र श्रीवास्तव,  पियूष श्रीवास्तव,  सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, , रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,प्रभात श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू,गौरव श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तवअश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, ,नितेश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव,प्रशान्त श्रीवास्तव,सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव,आर्यन श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।  इस शोभायात्रा के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं चित्रांश बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हवन–पूजन कर नीरज शेखर के कासिमाबाद चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर वैभव पैलेस में रविवार के दिन एनडीए गठबंधन के चुनावा …