Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में दीपोत्सव पर्व के साथ हुई रंगोली प्रतियोगिता

आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में दीपोत्सव पर्व के साथ हुई रंगोली प्रतियोगिता

गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के परिसर मे शुक्रवार के दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा प्रथम से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं मे हुआ।सभी बच्चो ने एक से बढ़ एक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।निर्णायक मण्डल मे प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा,सुमन सिंह कुशबाहा,अर्चना यादव रही।जूनियर भार वर्ग मे कक्षा आठवीं के छात्राएं अन्नता सिंह,यशस्वी सिंह,आरजू यादव,अदिति यादव,प्रज्ञा तिवारी,प्रियाशू यादव,रागनी कन्नौजिया,ज्योति कुशबाहा, द्बारा बनाई गयी रंगोली को प्रथम स्थान दिया गया।तथा वही सातवीं के छात्राएं डिम्पल चौहान,निधि कन्नौजिया,अंशू राजभर,कशिश सिंह,निधि यादव,नितू चौहान,आकाक्षी सिंह द्बारा बनाई गयी रंगोली को दूसरा स्थान मिला,तथा वही छठवीं के छात्राएं वशिका चौहान,पूजा कुमारी श्रृष्टी कुमारी,ज्योति विंद,सध्या चौहान,शिवागी सिंह द्बारा बनाई गयी रंगोली को तृतीय स्थान मिला। वही कक्षा एक से लेकर पांचवी तक के भार वर्ग मे कक्षा द्बितीय के छात्र-छात्राओं द्बारा बनाई गयी रंगोली को प्रथम स्थान मिला,वही द्बितीय कक्षा के छात्र-छात्राओं द्बारा बनाई गयी रंगोली को दूसरा स्थान मिला,तथा तीसरे स्थान पर कक्षा तीसरी और चोथी कक्षा की छात्र-छात्राएं रही।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने दीपोत्सव पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की राम रावण युद्ध के बाद तथा चौदह वर्ष का वनवास बिताकर प्रभु राम मां सीता भाई लक्ष्मण के साथ जब वापस अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियो ने उन सभी के सम्मान मे दीपोत्सव पर्व मनाया था तभी से पुरे देश मे दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा। उन्होने छात्र-छात्राओं सहित पुरा स्टाप को दीपोत्सव पर्व की बधाई दिया। इस दौरान सभी स्टाप तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …