गाजीपुर। मरदह क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस के 299 चैनेज पर खड़ी ट्रेलर में एम्बुलेंस चालक ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर का टायर पंचर हो जाने के वजह से वह खड़ा था तभी बक्सर की तरफ से आ रही प्राईवेट एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस परखच्चे उड़ गये और चालक आजमगढ़ जिले सरायवीर निवासी विनोद 44 वर्ष की मौत हो गयी। मरदह थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवाया गया है मृतक के परिजनो को सूचना दे दी गयी है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..