Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: साम्‍प्रदायिकता पसमांद आंदोलन को कर रही है कमजोर- रफीक अंसारी

गाजीपुर: साम्‍प्रदायिकता पसमांद आंदोलन को कर रही है कमजोर- रफीक अंसारी

गाजीपुर। जमालपुर मुहम्मदाबाद स्थित सभासद मुहम्मद कैफ अंसारी के आवास पर आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया पसमांदा महाज जनाब रफीक अंसारी महिला अध्यक्ष शाहीन आलम का आगमन हुआ। मुख्य वक्ता रफीक अंसारी ने पसमांदा आंदोलन के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का देश रहा है। सांप्रदायिकता पसमांदा आंदोलन को कमज़ोर कर रही है। इससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अशराफ की सियासी चालाकी समाज (विशेषकर मुस्लिम समाज) के बहुसंख्यक आबादी को मुख्य धारा के विकास से अलग-थलग रखा है। सियासत का यह चरित्र अनुच्छेद-341 में संशोधन कर मुस्लिम और ईसाई समाज के दलितों को संवैधानिक उपबंधों के तहत अनुसूचित जाति के लाभ से वंचित कर रखा है। पिछड़ा दलित और पसमांदा एकता पर बल दिया। इस अवसर पर आल इंडिया पसमांदा महाज के जिला अध्यक्ष फैयाज अहमद शाह, डा0 जैनुल आबदीन अंसारी, डा0 इकबाल अंसारी, डा0 वसीम अख्तर ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।बैठक की अध्यक्षता डा0 फतेह मोहम्मद ने की। संचालन मुहम्मद कैफ अंसारी ने किया। इस अवसर पर ताबिश बिन अनवर,  शिवमुनि यादव, एजाज अंसारी, मुमताज राइनी, भानु कुरैशी, आदि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …