Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी चंचल सिंह ने दिव्‍यांगजनो को प्रदान किया ट्राई साइकिल, व्‍हील चेयर, अंध छड़ी व वैसाखी

एमएलसी चंचल सिंह ने दिव्‍यांगजनो को प्रदान किया ट्राई साइकिल, व्‍हील चेयर, अंध छड़ी व वैसाखी

गाजीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव निवासी किसान स्वर्गीय राम लखन सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, दिव्यांग कल्याण बोर्ड की तरफ से जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, अंध छड़ी, वृद्ध छड़ी एवं बैसाखी का वितरण किया गया। साथ ही संत रविदास शिक्षा योजना के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति, मातृ शिशु एवं बालिका योजना अंतर्गत 25000 के धनराशि की एफडी, कन्या विवाह सहायता योजना अंतर्गत 55000 के धनराशि की एफडी का वितरण किया गया। सहायता प्राप्त करने वाले गरीब एवं असहाय लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूर्ति यादव, दिव्यांग कल्याण अधिकारी निशांत उपाध्याय, अरविंद राजभर, पूर्व प्रधानाचार्य बनवारी सिंह, प्रेम शंकर सिंह गुड्डू, अरुण सिंह मुन्ना, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …