गाजीपुर! जिला क्रिडा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद स्तरीय खो-खो, भारोलन एवं हॉकी एवं एथलेटिक्स का आयोजन गाजीपुर जनपद में प्रस्तावित है, जिसके क्रम में दिनांक 03-11-2023 को जूनियर वर्ग बालको की खो-खो एवं भारोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रातः 09ः00 बजे प्रारम्भ होगी, प्रतिभाग करने वाली टीम समय से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी। प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड अथवा आयु प्रमाण-पत्र एवं साथ ही अपनी बैक पासबुक की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा, विशेष जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में सम्पर्क किया जा सकता है।
Home / ग़ाज़ीपुर / पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष 3 नवंबर को खो-खो और भारोत्तोलन खेल का होगा आयोजन
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..