गाजीपुर। शहर के मध्य स्थित प्रकाश टाकिज कटपीस गली के ठिक सामने कपड़ो और साड़ी की प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मातृ श्री सिटी वियर में नवमी की रात में भीषण आग लग गयी जिससे लगभग एक करोड़ रूपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मातृ श्री सिटी वियर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रानी श्रीवास्तव जो शुभ ट्रवेल्स के मालिक अनुप श्रीवास्तव की पत्नी है उनके प्रतिष्ठान में रात 10 बजे के करीब शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी, देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया। आग की खबर से स्थानीय लोग मौके पर जुट गये, लोगो ने फायर बिग्रेड की सूचना दी तो कुछ ही समय में फायर बिग्रेड दस्ता और पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गये, दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि फायर बिग्रेड के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..