Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के जीएनएम के छात्र-छात्राओ के विदाई समारोह बोले विजय यादव-नर्सिंग स्‍टॉप हास्पिटल के होते है रीढ के हड्डी

कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के जीएनएम के छात्र-छात्राओ के विदाई समारोह बोले विजय यादव-नर्सिंग स्‍टॉप हास्पिटल के होते है रीढ के हड्डी

गाज़ीपुर। क्षेत्र के सादात मरदापुर स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के अंतर्गत संचालित के.एस. वी.कालेज  ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल में  जीएनएम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि में कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के चेयरमैन  डॉ विजय यादव आदि रहे। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के चेयरमैन डॉ विजय यादव ने सभी के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी हॉस्पिटल के रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। विदा हो रहे बच्चों से कहा कि आप जहां भी कार्य करें, ईमानदारी व निष्ठा से करें। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अब तक के अनुभव को साझा किया। कहा कि इस कॉलेज में पढ़ाई के साथ संस्कार भी सीखने को मिलते हैं और यही बात इस संस्थान को सबसे खास बनाती है। कहा कि यहां के निदेशक समेत प्रिंसिपल तक हम सभी की सहायता करते हैं। इस मौके पर डॉ रामअवध यादव, संजय सिंह ,दिलीप राठौर ,हरिशंकर मिश्रा, मनोज यादव, दीपा, प्रीति, सुधा, आदि रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …