गाजीपुर। नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में अभि0 तेजू बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा घर की छत पर सो रहे संजय राजभर पुत्र जयमंगल राजभर निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर की पत्थर सील के टुकड़े से सिर पर वार करके हत्या कर दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली, गाजीपुर पर मु0अ0सं0 531/2023 धारा 302/458 भादवि बनाम तेजू बिन्द उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत हुआ । दौराने विवेचना वाँछित अभि0 तेजू राम बिन्द उर्फ तेजू बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर को दिनांक 22.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह मय हमराह थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा नवापुरा जजी तिराहा थाना कोतवाली, गाजीपुर से मय मो0सा0 न0 यूपी 61 एम 4988 के गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभि0 की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद सील पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व आपराधिक इतिहास तेजू राम बिन्द उर्फ तेजू बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..