Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: देश एवं प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित होगी तभी होगा विकास- प्रोफेसर बृजेश जायसवाल

गाजीपुर: देश एवं प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित होगी तभी होगा विकास- प्रोफेसर बृजेश जायसवाल

गाजीपुर। श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुरकुड़ा गाजीपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में देश प्रदेश की  महिलाओं एवम बालिकाओं को सशक्त, सुदृढ़ ,स्वावलंबी, सुरक्षा हेतु  शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के संचालन के क्रम में पीजी कॉलेज भुरकुडा के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल ने महाविद्यालय के  छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश और प्रदेश का विकास और स्वस्थ्य वातावरण तभी बन सकता है जब हमारे देश ,प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित रहे इस क्रम में  प्राचार्य महोदय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा  चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अनेक योजनाओं का जिक्र किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक   एन सी सी प्रभारी डॉक्टर रमेश कुमार ने भारतीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ,सरोजनी नायडू, के साथ साथ प्रतिभा पाटिल,द्रौपदी मुर्मू आदि का उदाहरण देते हुए उनसे कुछ सीख लेने की सलाह दी । महाविद्यालय के  वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बाल विवाह,दहेज प्रथा,घरेलू हिंसा के बारे में बच्चो को जागरूक किया। वही दूसरी तरफ  कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव सेन सिंह ने महिलाओं की सहायता के लिए सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न हेल्पलाइनों की जानकारी ।इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव, डॉक्टर लालमणि सिंह ,प्राचीन इतिहास विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर सुनील सिंह एवम महाविद्यालय के समस्त शिक्षक ,कर्मचारी एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर लोकसभा चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन नुसरत अंसारी सहित 19 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु प्रथम दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष …