गाजीपुर। पुलिस ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां के भांजे के नाम खरीदी गई एक करोड़ रुपये लागत की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां ने अपने भांजे शाहिद रजा खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा, तहसील सदर (हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र) के नाम पर मीजा महेंद्र, तहसील मुहम्मदाबाद में एक करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति क्रय किया। यह संपत्ति उसने एक गिरोह बनाकर गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य कर अर्जित किया था। 13 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को भेजा। जिलाधिकारी ने 18 अक्तूबर को कुर्की कर जब्तीकरण की कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद गुरुवार को इस बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
Home / अपराध / मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मेहरुद्दीन के भांजे के नाम खरीदी गई एक करोड़ की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..