गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरवां गांव में समर्सिबल को स्टार्ट करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरवां निवासी त्रिभुवन कुशवाहा 52 वर्ष धान की फसल में पानी भरने के लिए समर्सिबल स्टार्ट करने गये, स्टार्ट करते समय करंट की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। त्रिभुवन कुशवाहा की तीन पुत्रियां हैं। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..