गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी० कालेज, ग़ाज़ीपुर के सभागार में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि माननीय प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी, गाजीपुर के द्वारा बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | संस्थान के सहायक निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने सम्मानित मुख्य अतिथि महोदय को पुष्पगुच्छ एवं विभागाध्यक्ष डा० नीतू सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया | कार्यक्रम का आयोजन एम०बी०ए०, एम०सी०ए० एवं बी०बी०ए० में नवागत छात्रों के उन्मुखीकरण हेतु किया गया था, जिसमें समस्त छात्रों में एक नए जोश एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया | संस्थान के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० ने समस्त नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को बधाइयाँ देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की | जनपद के छात्रों हेतु तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु शासन एवं विश्विद्यालय द्वारा बढ़ी हुई सीटों के सापेक्ष इस बार संस्थान में एडमिशन हुए | उच्च गुन्वातापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हुए संस्थान में रिसर्च कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गयी है जिसका लाभ पी०जी० कॉलेज गाजीपुर में अध्ययनरत शोध छात्र भी ले रहे हैं | मुख्य अतिथि माननीय प्रखर उत्तम जी, ने समयबद्ध तरीके से अध्ययन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया | उपजिलाधिकारी महोदय ने बताया की किसी भी कठिन काम को यदि समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से किया जाये तो कोई भी कार्य काफी आसान और सफल हो जाता है | नियमित रूप से क्लास करना और प्रत्येक लेक्चर को ध्यान से सुनकर उससे ज्ञानार्जन करना ही प्रत्येक विद्यार्थी का धर्म होना चाहिए | उन्होंने समस्त नवप्रवेशित छात्र – छात्राओं को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं प्रदान की | छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक एवं अनुशाशन से सम्बंधित बातों से अवगत कराया| मुख्य अतिथि महोदय ने संस्थान के छात्रों को को यह भी कहा की यदि भविष्य में किसी प्रकार के शैक्षणिक सहयोग की आवश्कता होगी तो वे सदैव उपलब्ध होने की कोशिश करेंगी, जिससे समस्त छात्रों में जोश और ख़ुशी की लहर व्याप्त हो गयी |विभागाध्यक्ष डा० अजीत प्रताप सिंह ने अतिथि महोदय का संस्थान में आने हेतु आभार प्रकट किया और उनके बताये कार्योजनाओं का अनुपालन करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया | कार्यक्रम में छात्रों को शैक्षणिक गतिविधयों के साथ साथ अनुशासनात्मक एवं शैक्षणिक सम्बन्धित गतिविधियों से अवगत कराया गया | विभागाध्यक्ष डा० नीतू सिंह ने छात्रों को उनके ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के बारे में समझाया | उन्होंने बताया की किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वो संस्कार का पालन करता है | संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसकी कार्यकुशलता को सीधा प्रभावित करता है |कार्यक्रम का संचालन डा० अमित प्रताप ने किया और संस्थान के पठन पाठन के आवश्यक दिशा निर्देशों को बताकर उनके अनुपालन हेतु जानकारी प्रदान की | कार्यक्रम में अजातशत्रु सिंह, राहुल आनंद सिंह, फाति सफात, कमला प्रसाद गुप्त, आरिफ सुल्तान, नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे |
Home / ग़ाज़ीपुर / तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी० कालेज, ग़ाज़ीपुर में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सम्पन्न
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..