गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूचना के अनुसार विगत दिनों प्रयागराज में सम्पन्न हुए इंटरज़ोन ट्रायल में गाजीपुर मंडल के 26 खिलाडियों का अगले चरण के लिए चयन किया गया है | चयनित सभी खिलाडियों का फाइनल ट्रायल मैच दिनांक 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर 2023 को कानपुर स्थित कमला क्लब में निर्धारित किया गया है | उन्होंने सभी खिलाडियों को निर्देशित किया कि दिनांक 10 अक्तूबर 2023 को प्रातः 08:00 बजे तक अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें|
गाजीपुर मंडल के चयनित खिलाड़ी – हिमांशु सिंह, अजीत यादव, ऋतिक सिंह, सैफ इकबाल, अंशुल कुमार यादव, रघुराज प्रताप सिंह, सूर्यांश राय, सचिन सिंह बिसेन, पवन राय, मुरारी यादव, श्रीवत्स सिंह, राहुल कुमार, निलोपलेंदु प्रताप, अंकित वर्मा, सिद्धांत सिंह, देव भूषण दुबे, सार्थक जयसवाल, केशव सिंह, शिवम् मिश्रा, आदित्य पाण्डेय, संग्राम राय, सचिन भरद्वाज, युवराज सिंह बिसेन, संग्राम मालिक, धनञ्जय यादव एवं विस्वास सक्सेना
जौनपुर के चयनित खिलाड़ी – अबू तौब, विवेक कुमार, यश यादव, सचिन सिंह, मानस मिश्रा एवं ऋषि वर्धन सिंह
इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि गाजीपुर मंडल के 26 खिलाडियों का फाइनल ट्रायल के लिए चयनित किया जाना मंडल के लिए गर्व का विषय है| उन्होंने चयनित सभी खिलाडियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी इस स्वर्णिम अवसर का यथासंभव लाभ उठाते हुए अनुशासित तरीके से अपना बेहतर प्रदर्शन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की तरफ अग्रसर हों|
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..