गाजीपुर। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित करनपुरा गांव के पास शुक्रवार को 40 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। युवक की ट्रेन से काटने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । साथ ही सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी मिथिलेश बिंद 40 वर्ष जो यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से पैदल ही रेलवे लाइन पड़कर अपने घर मीरगंज जा रहा था कि पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से करनपुरा गांव के पास उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मिथिलेश बिंदकी मौत की सूचना जैसे ही परिवार सहित उसके गांव मीरगंज में पहुंची तो वहां चिक पुकार एवं कोहराम मच गया। मिथिलेश की पत्नी सोनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया वही मिथिलेश के कुल चार संताने हैं जिनमें से चार लड़की एवं एक लड़का है। मिथिलेश बिना के इस और समय ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के चलते परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा वही परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..