गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में आज बुद्धवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अपने सात सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी से मिला। शिवकुमार सिंह ने बताया कि महावीर इंटर कालेज मलिकपुरा गाजीपुर का जुलाई, अगस्त 2023 का वेतन अध्यापिकों व कर्मचारियों के उसी खाते में स्थानांतरित किया जाये जिस खाते में जून 2023 का वेतन भेजा गया था। मुख्यमंत्री जी के आकांक्षी योजना के तहत तबादले पर आये हुए शिक्षकों का वेतन भुगतान तुरंत किया जाये। शिवकुमार सिंह ने बताया कि महावीर इंटर कालेज मलिकपुरा का वेतन यूनियन बैंक में न भेजकर दूसरे बैंक में भेजा गया है जिससे शिक्षकों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..