गाजीपुर। टाउन नेशनल इण्टर कालेज सॆदपुर मे 73 वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खेल कूद खेल प्रतियोगिता 03-04-05 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल विश्वकर्मा व शारीरिक शिक्षक डा० रुद्रपाल यादव ने संयुक्त रुप से दी हॆ। आयोजको ने बताया 1980 के बाद विद्यालय को दूसरी बार जनपद स्तरीय एथलेटिक्स खेल करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी जिसमें 14 ,16 व 19 वर्ष बालक/बालिका भाग लेगे। एथलीट के पास जन्म प्रमाण पत्र पिछले कक्षा के मार्कशीट और प्रधानाचार्य/शारीरिक शिक्षक के द्वारा पूर्ण की गई पात्रता अवश्य होनी चाहिए। अन्यथा प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिल पाएगा। इस प्रतियोगिता में दौड़ ,कूद और फेंकने वाले खेल आयोजित किए जाएंगे। एथलीट के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मंडल के लिए किया जाएगा।
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर में 3 अक्टूबर से शुरु होगी 73वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..