Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं को किया सम्मानित

रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब ने शिक्षक दिवस पर गुरुओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब ने अनूठे रूप में शिक्षक दिवस मनाया | शहर के प्रतिष्ठित छविगृह एन०वाई० सिनेमाज सुहासिनी मल्टीप्लेक्स में माउंट लितेरा, लुदर कान्वेंट, आर्यन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर तथा स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज आदि शिक्षण संस्थान के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया| सभी शिक्षकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया | फिल्म के मध्यांतर में सभी अतिथियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया| गत वर्ष भी शिक्षकों के सम्मान में इसी प्रकार शिक्षक दिवस मनाया गया था| इस अवसर पर रोटरी क्लब से अध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया, सचिव रो० विनीता सिंह, डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो०संजीव कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० डॉ उमेश चन्द्र राय, रो०  राजेश प्रसाद, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० अनुज श्रीवास्तव, रो० चन्द्र मोहन केशरी, रो० संजय राय, रो० अरविन्द शर्मा तथा इनरव्हील क्लब से अध्यक्षा विनीता सिंह के अतिरिक्त सुमन सर्राफ, प्रीति रस्तोगी, रूबी संजर, साक्षी जयसवाल, सरिता सेठ आदि लोग उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …