गाजीपुर : सैदपुर ब्लाक के कुसही निवासी शिक्षाविद कैलाशपति पांडेय ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कैलाशपति पांडेय को पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। सैदपुर विधान सभा क्षेत्र के पिपनार में स्व. अर्जुन राय जी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बसपा छोड़कर समाजवादी विचारधारा अपनाने वाले कैलाशपति पांडेय को समाजवादी झंडा और पगड़ी प्रदान किया। बसपा के पूर्व विधायक स्व.दीनानाथ पांडेय के भाई कैलाशपति पांडेय को समाजवादी पार्टी में आने से सैदपुर विधानसभा में ब्राह्मण वोटों में सपा का जबरदस्त सेंधमारी संभव हो गया है। युवा समाजवादी नेता आशीष यादव राहुल ने कहा कि वरिष्ठ एवं राजनीति के महारथी कैलाशपति पांडेय जी के लंबे समय से समाजसेवा और राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे है। कैलाशपति के सपा ज्वाइन करने पर सिधौना बाजार स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..