गाजीपुर! क्रिड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर एवं फुटबाल ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में जूनियर बालिकाओं की फुटबाल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 02-09-2023 को प्रातः 10ः00 बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 02-09-2023 को प्रातः- 09ः30 बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा। जूनियर बालिका आयु वर्श 01-01-2007 से दिनांक 31-12-2009 के मध्य की होनी चाहिए।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..