गाजीपुर! राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल पखवाड़े का आयोजन दिनांक 21 अगसत 2023 से 29 अगस्त 2023 तक नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें क्रम में आज दिनांक 25-08-2023 को 3000 मीटर रेस बालक/बालिकााओं की एवं 200 मीटर बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसके तहत 3000 मीटर बालक वर्ग में अंश कुमार यादव प्रथम, प्रकाश प्रजापति द्वितीय, अंकित कुशवाहा तृतीय रहें व 3000 मीटर बालिका वर्ग में नन्दनी राजभर प्रथम, आरती यादव द्वितीय, वर्तिका पाण्डेय तृतीय रही एवं 200 मीटर बालिका वर्ग में रेखा कुमारी प्रथम, कल्पना सिंह द्वितीय, अन्नया तृतीय रही।इस प्रतियोगिता को सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृŸा क्रीड़ाधिकारी, झण्ड़ी दिखाकर प्रारम्भ कराया गया, इस अवसर पर ग्यासुद्वीन अहमद जिला सचिव हॉकी संघ गाजीपुर, दिनेष यादव पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, राधेश्याम सिंह यादव खो-खो कोच, बृजेश कुमार हॉकी कोच, प्रदीप राय भारोŸाोलन कोच, योगेन्द्र सिंह वॉलीबाल कोच, सुश्री अंजनी वर्मा कबड्डी कोच, सावित्री कुशवाहा अध्यापिका कस्तुरबा विद्यालय गाजीपुर उपस्थित थे।दौड़ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच, विजय एथलेटिक्स कोच (खेलो इण्डिया सेन्टर) के द्वारा किया गया।
Home / ग़ाज़ीपुर / 3 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंश कुमार प्रथम, प्रकाश प्रजापति द्वितीय व अंकित रहें तीसरे स्थान पर
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..