Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिको को कोटिश: बधाई- अभिनव सिन्‍हा

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिको को कोटिश: बधाई- अभिनव सिन्‍हा

शिवकुमार

गाजीपुर। चंद्रयान 3 का चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक लैंडिंग पर हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा ने कहा कि यह भारतीय इंजिनियरिंग ने पूरे विश्‍व में देश का परचम लहराया है, इसके लिए देश के यसस्‍वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिको को कोटिश: बधाई। अभिनव सिन्‍हा ने कहा कि चंद्रयान-2 के असलफता से सबक लेते हुए इसरो के वैज्ञानिको ने आज चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर यह साबित कर दिया है कि भारत के वैज्ञानिक और इंजिनियर पूरे विश्‍व में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखते है। वर्तमान समय में विश्‍व की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियो के सीईओ भी भारतीय है, भारतीयो ने हर जगह अपने ज्ञान और कर्तव्‍य से देश का नाम रोशन किया है। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सभी भारतवासियो को गर्व है। आज का दिन भारत के इतिहास में स्‍वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। ज्ञातव्‍य है कि अभिनव सिन्‍हा ने टीबी के सामने बैठकर चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग का घंटो सजीव प्रसारण देखा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रतिभावान छात्रा को प्रो. डा. रमेश कुमार ने पुरस्कार में दी साइकिल

गाजीपुर। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सातवाँ और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त …