गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर प्रधानाचार्य ने बताया है कि निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.08.2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान गाजीपुर के तत्वाधान में प्लेसमेंट डे/रोजगार मेला दिनांक 21.08.2023 को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियां/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थी रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपने समस्त शैक्षिक योग्यता/आई0टी0आई0 के मूल प्रमाण पत्रों व प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो छायाप्रति के साथ उक्त मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, उक्त हेतु कोई भी अतिरिक्त यात्रा भत्ता/अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..