गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 18-08-23 को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/23 धारा 376 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजाराम उर्फ राजाबाबू निवासी ग्राम सुल्तानपुर माफी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को कटया चट्टी से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/23 धारा 376 भादवि व 5L/6 पोक्सो एक्ट में नामजद वाछिंत अभियुक्त है। अन्य विधिक कार्यवाही संबंधित थाने द्वारा की जा रही है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..