Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / काशीनाथ ग्रुप आफ कालेजेस बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

काशीनाथ ग्रुप आफ कालेजेस बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। काशीनाथ ग्रुप आफ कालेजेस बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ आजादी का 77वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रबंधक संजय यादव ने ध्‍वजारोहण किया। स्‍वाधीनता दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी और वर्षों की संघर्ष के बाद हमे यह आजादी मिली है। इस आजादी को कायम रखना सभी देशवासियों का कर्तव्‍य है। देश को आजाद हुए 77 साल बीत गये हैं। आजादी के बाद बहुत सी परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। बदली हुई परिस्थितियों में सभी जाति व धर्म के लोग एकजुट होकर देश के विकास में कार्य करें। इस अवसर पर काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्‍कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्‍य कर लोगों का मन मोहा। इस अवसर पर प्रिंसिपल, टीचर्स और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …