गाजीपुर। बहरियाबाद के मदरसा बहरुल उलूम के प्रांगण में तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। हाफ़िज़ अब्दुल मन्नान अंसारी की स्मृति में आयोजित हाफिज कप कबड्डी प्रतियोगिता का सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। डे नाइट खेली जा रही प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बहरियाबाद बी टीम ने 12_07 से नादेपुर बी टीम को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच नादेपुर बी टीम और बबुरा बी टीम के बीच हुआ, जिसमें नादेपुर ने 15-12 से जीत दर्ज किया। अगला मैच बहरियाबाद ए टीम और लारपुर ए टीम के बीच हुआ, जिसमें बहरियाबाद 23-10 से विजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजक अब्दुल वाजिद अंसारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सपा जखनियां विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव, ताहिर हुसैन, मारकंडेय यादव, वंशराज यादव, निसार अहमद, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी कबड्डी प्रतियोगिता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किया शुभारंभ
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
सत्यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..