Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा रैली

श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा रैली

गाजीपुर। श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल जी ने स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है हम इससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं ,हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव रखें और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीव सेन सिंह ने बताया कि हमें भारत के नागरिक होने के नाते यह जानना जरूरी है कि हमें आजादी किन लोगों से ,कैसे,किन के द्वारा ,किन परिस्थितियों में, मिली साथ ही हमारा यह उत्तर दायित्व बनता है कि इस आजाद भारत को अपने योगदान के द्वारा विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलावे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने आजादी के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के बारे में बताया। तिरंगा रैली के समय जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय, सबको पहुंचाओ ये संदेश ,मेरी माटी मेरा देश जैसे नारों के माध्यम से तिरंगा रैली को जीवंत बनाया गया और तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर रमेश भंडारी, प्रो संजय कुमार, संतोष यादव, धर्मेंद्र सरोज, धर्मेंद्र मौर्य, विजय कनौजिया, सौरव मौर्य, शेषनाथ यादव, विनय कुमार ,अश्विनी सिंह सर्वानंद सिंह ,धनंजय सिंह संजय पांडे ,श्याम नारायण यादव ,रामजी सिंह यादव, जगदीश भारती ,अमित सिंह अकबर अली ,शेखावत अली,हरकेश ,सिद्धार्थ सिंह सहित,महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

13 जून को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन …