गाजीपुर। 15 अगस्त को बहरुल ओरिएंटल कॉलेज (इस्लामिया स्कूल) बहरियाबाद के प्रांगण में तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन 15 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 17 अगस्त को रात्रि 9:00 बजे होगा। तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता डे-नाइट का होगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक एवं बहरुल उलूम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी ने बताया कि विजेता टीम को बीस हजार और उपविजेता को दस हजार का नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी और किट प्रदान किया जाएगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..